चोरों की हिमाकत : प्राचीन शिवालय को बनाया अपना शिकार, ताला तोड़कर दान पात्रों की चोरी

By: Ankur Wed, 18 Nov 2020 7:12:56

चोरों की हिमाकत :  प्राचीन शिवालय को बनाया अपना शिकार, ताला तोड़कर दान पात्रों की चोरी

चोर अपने फायदे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। चोरों की ऐसी ही हिमाकत देखने को मिली उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर में जहां ऐतिहासिक प्राचीन भारेश्वर शिवालय से मंगलवार रात चोरों ने गर्भ गृह का ताला तोड़कर दान पात्रों को चोरी कर लिया। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीओ को टीमें गठित कर तत्काल चोरी का पर्दाफाश करने को कहा है।

क्षेत्रीय लोगों में घटना से आक्रोश व्याप्त है। थाना भरेह के अंतर्गत चंबल जमुना नदियों के संगम पर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक कालीन भारेश्वर शिवालय के पुजारी चंबल गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः काल स्नान करके नदी से वापस आया और जब मैं गर्भ गृह में पूजा के लिए मंदिर में गया तो गर्भ गृह का ताला टूटा हुआ पड़ा था।

बाहर रखा दान पात्र भी गायब था। अंदर जाकर देखा तो गर्भ गृह में शिवलिंग के पास रखा दान पात्र भी अपने स्थान से गायब था। जिससे साफ प्रतीत हुआ कि चोरों ने ताला तोड़कर दान पात्रों को चोरी किया है। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों को दी तथा थाना पुलिस को फोन से सूचना दी। थाना अध्यक्ष भरेह महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह काम किसी चोर उचक्कों ने किया है, क्योंकि मंदिर के निकट ही दोनों दान पात्र टूटे हुए पड़े मिले। दान पात्रों के पैसे चोर ले गये। एसपी ग्रामीण ओंमकार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक किया सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर इनकार

# उत्तरप्रदेश : पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने शौचालय में किया किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

# हरियाणा : पशु बांधने के विवाद पर चली गोलियां, 12 साल का बच्चा अस्पताल में भर्ती

# उत्तरप्रदेश : दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार की हत्या, रुपये से भरा बैग लेकर हुए फरार

# राजस्थान : तेज रफ्तार ने फिर ली 2 जान, आगे चल रहे ट्रेलर को यात्री बस ने मारी टक्कर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com